सही समय पर सही काम

Good morning...! 21 March 23
My Today's thought...! 🌿
ईश्वर ने  बहुत से लोगों को उनमें अलग-अलग अच्छाइयों के साथ बनाया है...!🌻 
कुछ स्थिर और भरोसेमंद होते हैं जो सही समय पर सही जगह पर काम करते हैं...!🍂
कुछ ऐसे जीते हैं कि उन्हें जीवन में किसी बात से परेशानी नहीं होती है। वे शांति और वैराग्य में रहते हैं। वे परमात्मा में सुरक्षित महसूस करते हैं...!🍀
कुछ लोग तो ऐसे होते हैं, जिनमें उत्तरदायित्व का बोध बहुत होता है और वे अपना काम बखूबी करते हैं...! 🌿 
कुछ ऐसे भी होते हैं जिन्हें ईश्वर पर विश्वास नहीं होता है और वे यह नहीं जानते कि अपने जीवन में क्या करना है - और कैसे करना है...! 
वास्तव में हमे अपने स्वयं को पारदर्शी हो कर साफ दिल से देखना होगा कि क्या हम भरोसेमंद हैं...? क्या हम जिम्मेदार हैं...? क्या हम कुछ भी सही और सही समय पर करते हैं...? क्या हमको ईश्वर में पूरा विश्वास है...? 🌟
सच तो यह है कि जीवन में कुछ चीजें सिखाई नहीं जातीं, हमे सीखनी पड़ती है, हमे खुद देखना होगा कि हम में क्या कमी है और हम इसे हर पल कैसे सुधार सकते हैं...? 🌾
निश्चित ही हम सब मे अनेकों कमियाँ हैं, लेकिन यदि हम यह सदैव याद  रखें कि ईश्वर में विश्वास के साथ जीना हमे एक नयी शक्ति प्रदान करेगा, एक नया राह दिखाएगा तो जीना सरल हो सकेगा...!⚡जय श्री कृष्ण...! 🥀
Dr.SudhiKhetawat
m.no9425937210
Stay joyful and happy...! 💐🌹🌳🙏

Comments

Popular posts from this blog

what are the Limits in our desire.🎋